Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur accident: मानगो डिमना रोड में सड़क हादसे में कारोबारी की मौत, धक्का मारने के बाद स्कूटी को 200 मीटर तक घसीटता रहा ट्रक

Jamshedpur. मानगो डिमना रोड में विशाल मेगा मार्ट के पास रविवार देर शाम तेज रफ्तार से ट्रक ने स्कूटी में धक्का मार दिया. जिससे स्कूटी सवार सड़क पर गिर गया, जबकि स्कूटी ट्रक में फंस गयी. इस दौरान करीब 200 मीटर तक ट्रक स्कूटी को घसीटता रहा. जानकारी के मुताबिक, राजकुमार भगत अपनी स्कूटी से शंकोसाई रोड नम्बर एक की तरफ जा रहे थे कि पीछे से आ रहे एक 407 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना के बाद लोग उन्हें एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत्त घोषित कर दिया गया. राजकुमार भगत के दो बच्चे हैं. वे मखाना की पैकिंग करने के बाद उसे दुकान- दुकान जाकर बेचते थे. लोगों ने बताया कि वाहन चालक काफी तेज रफ्तार से गाडी चला रहा था और इस रफ्तार के चलते ही उसने पीछे से राजकुमार के वाहन को टक्कर मारी, जिससे कि मौके पर ही उनकी मौत हो गयी.

Exit mobile version