Jamshedpur. सुंदरनगर के कुदादा गांव के पास तेज रफ्तार इलेक्शन ड्यूटी में लगी इनोवा कार ने नंदूक गांव से पोटका जा रहे बाइक सवार कृपा सिंधु गोप और सुशील मुर्मू को टक्कर मार दी. हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. इसके बाद घायल लालटू और सुनील को सदर अस्पताल भेजवाया गया. गंभीर रूप से घायल को टीएसएच अस्पताल भेजा गया. इनोवा कर चालक में अपनी गाड़ी स्टार्ट कर भागने का प्रयास किया, तो ग्रामीणों ने कार चालक समेत तीनों चुनाव पदाधिकारी को कार में ही घेर लिया और हंगामा करने लगे. घटना की सूचना मिलने के बाद सुंदरनगर पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद वाहन को थाना ले जाया गया. ग्रामीण मुआवजा की मांग पर अड़े थे.
Jamshedpur Accident: सुंदरनगर के कुदादा के पास चुनाव ड्यूटी वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, पोटका जा रहे दो लोग गंभीर, आक्रोशित लोगों ने तीन पदाधिकारी और ड्राइवर को पकड़ा
