Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Accident: हाइवा ने बाइक को रौंदा, दो युवकों की मौत, विरोध में लोगों ने घंटों जाम रखा सड़क

Jamshedpur. पटमदा के कमलपुर थाना क्षेत्र के ओड़िया पंचायत मंडप के समीप मंगलवार दोपहर सड़क दुघर्टना में हाइवा की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी. घटना के बाद मौके पर पहुंचे सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क को जाम कर दिया. हादसे के घंटों बीत जाने के बाद बी घटनास्थल से शव को नहीं उठाया गया है और ग्रामीण मुआवजा की मांग पर अड़े रहे.

मृतक की पहचान संदीप सिंह (30) के रूप में हुई है, जो कांकू गांव का रहने वाला था और जमशेदपुर में मजदूरी करता था. उसके साथ बाइक पर उसका रिश्तेदार सवार था, जो पश्चिम बंगाल के हेंसला गांव का निवासी है. जानकारी के अनुसार, संदीप जमशेदपुर से काटिन चौक तक बस से आया था, जहां से उसका रिश्तेदार उसे बाइक से लेने आया.

दोनों पश्चिम बंगाल स्थित घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार हाइवा, जो किसी क्रशर प्लांट में गिट्टी लेने आ रहा था, ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि संदीप का सिर बुरी तरह कुचल गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घायल युवक को तत्काल अस्पताल भेजा गया है. इस दौरान उसकी भी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर छोड़ प्रदर्शन शुरू कर दिया. बाद में देर रात मुआवजे पर सहमति बनने के बाद लोगों ने जाम हटाया.

Exit mobile version