Jamshedpur. एनएच 33 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जख्मी बाइक सवार हरिपद सिंह सरदार (25) की टीएमएच में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गयी. हरिपद मानगो वर्कर्स कॉलेज के सेकेंड इयर का छात्र था. घटना मुखियाडांगा के पास शनिवार रात की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार हरिपद सिंह शनिवार की रात को बाइक से अपने घर इदिलबेडा की ओर जा रहा था. उसी दौरान मुखियाडांगा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने पर वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. उसके बाद उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया.
Jamshedpur Accident: वाहन की चपेट में आने से मानगो वर्कर्स कॉलेज के छात्र की मौत, एनएच-33 पर हुआ हादसा
