Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: जुगसलाई के बंद रेलवे क्रॉसिंग के पास हादसा, साउथ बिहार एक्सप्रेस की चपेट में आकर युवक जख्मी, गंभीर

Jamshedpur. दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस की चपेट में आकर 24 वर्षीय युवक जख्मी हो गया। घटना बीते रात जुगसलाई के बंद रेलवे क्रॉसिंग के पास की है। स्थानीय लोगों की सूचना पर जुगसलाई पुलिस ने जख्मी युवक को इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

दूसरी ओर, जुगसलाई थाना से टाटानगर जीआरपी को युवक के जख्मी होने से अवगत कराया गया है. रेल पुलिस के युवक के अचेत होने से उसके नाम-पता की शिनाख्त नहीं हुई है.

Exit mobile version