Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Accident: NH 33 पर पिपला के पास दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, चार लोग हुए जख्मी

Jamshedpur. एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच 33 पिपला के पास भीषण सड़क हादसा सामने आया है. यहां रविवार देर रात दो बाइक में आपस में टक्कर हो गयी. घटना में पांच लोग घायल हो गए. सभी को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद 16 वर्षीय दयाल सिंह नामक युवक को मृत घोषित कर दिया.

वह एमजीएम थाना क्षेत्र के मलियंता गांव का रहने वाला था. घटना की सूचना पर मृतक के परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे. पुलिस को बताया कि दयाल सिंह एक होटल में काम करता था. दस दिन पहले वह गांव आया था.

Exit mobile version