Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: परसुडीह से युवती को भगा ले जाने के मामले में सूरत से पकड़ाया आरोपी, लड़की बरामद

Jamshedpur. परसुडीह थाना क्षेत्र से एक युवती को शादी की नियत से भगा ले जाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. परसुडीह थाना की पुलिस टीम ने गुजरात के सूरत में दबिश देकर मुख्य आरोपी 24 वर्षीय सचिन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के चंगुल से युवती को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है. शनिवार को पुलिस ने आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर लाकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मामले की पृष्ठभूमि पर गौर करें तो यह पूरा प्रकरण 05 अप्रैल 2025 को शुरू हुआ था. जमशेदपुर के परसुडीह हरहरगुटू कीताडीह पश्चिम निवासी एस प्रसाद ने थाने में लिखित आवेदन देकर अपनी पुत्री के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी.

उन्होंने आरोप लगाया था कि पवन शर्मा का पुत्र सचिन शर्मा उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया है. इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी. घटना के बाद से ही आरोपी अपनी पहचान छिपाकर दूसरे राज्यों में शरण लेकर रह रहा था.

Exit mobile version