Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»JAMSHEDPUR : नशे के खिलाफ कार्रवाई, बड़सोल में पकड़ाया ड्रग पेडलर्स का गिरोह, 106 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त
Crime

JAMSHEDPUR : नशे के खिलाफ कार्रवाई, बड़सोल में पकड़ाया ड्रग पेडलर्स का गिरोह, 106 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त

News DeskBy News DeskSeptember 23, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur: जमशेदपुर के बड़सोल थाना क्षेत्र में मंगलवार को ग्रामीण पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की. गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 106 पुड़िया ब्राउन शुगर, 1550 रुपये नकद तथा अन्य आपत्तिजनक सामान जब्त किया. बरामद ब्राउन शुगर की बाजार कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों में बड़सोल निवासी ड्रग पेडलर्स चंदन खटूआ और राकेश कुमार के अलावा खरीदार मुसाबनी निवासी राजा रजक और अंशु मिश्रा शामिल हैं.

ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो लोग बाइक से ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहे हैं. इसके आधार पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसी दौरान दो बाइक पर सवार चारों आरोपी पुलिस को देख भागने लगे, लेकिन तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया. तलाशी में उनके पास से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद हुई.

Tata Motors की अधिगृहित इवेको ग्रुप के निदेशक मंडल में बदलाव, चेयरमैन बने एन चंद्रशेखरन

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी पश्चिम बंगाल के खगड़पुर से ब्राउन शुगर खरीदकर ला रहे थे और ग्रामीण इलाकों में बेचने की योजना बना रहे थे. एसपी ने बताया कि अब जमशेदपुर पुलिस पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ मिलकर गिरोह के सरगनाओं तक पहुंचने का प्रयास करेगी.

Jamshedpur: गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के तहत अब पानी का शुल्क वसूलने घर-घर पहुंचेंगी जलसहियाएं, जमा नहीं करने पर कटेगा कनेक्शन

गौरतलब है कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में नशे का कारोबार तेजी से पांव पसार रहा है और युवा वर्ग इसकी चपेट में आ रहा है. पुलिस प्रशासन ने कहा कि जब तक इस चेन के बड़े तस्कर पकड़े नहीं जाते, तब तक इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाना मुश्किल होगा. साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि वे नशे से दूर रहें और इस तरह की गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को इस जानलेवा जहर से बचाया जा सके.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Motors की अधिगृहित इवेको ग्रुप के निदेशक मंडल में बदलाव, चेयरमैन बने एन चंद्रशेखरन

October 31, 2026

Jamshedpur: गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के तहत अब पानी का शुल्क वसूलने घर-घर पहुंचेंगी जलसहियाएं, जमा नहीं करने पर कटेगा कनेक्शन

October 31, 2026

MGM इंटर्न हॉस्टल पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 92 कमरों से हटाया जाएगा अवैध कब्जा, मजिस्ट्रेट की निगरानी में भारी पुलिस बल तैनात, बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक

October 31, 2026
Recent Post

Tata Motors की अधिगृहित इवेको ग्रुप के निदेशक मंडल में बदलाव, चेयरमैन बने एन चंद्रशेखरन

October 31, 2026

Jamshedpur: गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के तहत अब पानी का शुल्क वसूलने घर-घर पहुंचेंगी जलसहियाएं, जमा नहीं करने पर कटेगा कनेक्शन

October 31, 2026

MGM इंटर्न हॉस्टल पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 92 कमरों से हटाया जाएगा अवैध कब्जा, मजिस्ट्रेट की निगरानी में भारी पुलिस बल तैनात, बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक

October 31, 2026

Jharkhand: जमीन के दाखिल-खारिज से इनकार करने पर राजस्व अधिकारी की हत्या, 3 गिरफ्तार

October 31, 2026

Jamshedpur: JTET परीक्षा को लेकर ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, जमशेदपुर में कल समय और शर्तों के साथ वाहनों का होगा परिचालन

October 31, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group