Lahar Chakra

Jamshedpur Administration: सड़क जाम से निजात दिलाने के लिए बिष्टुपुर और साकची में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, ‘No Parking’ में खड़े 74 वाहनों से वसूला जुर्माना

Jamshedpur. जमशेदपुर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य से गुरुवार की शाम जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस द्वारा बिष्टुपुर और साकची क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गयी. यहां नो पार्किंग में खड़े 74 वाहनों पर जुर्माना लगाया गया. जिला प्रशासन की टीम ने बिष्टुपुर गोलचक्कर से छप्पन भोग ,बिष्टुपुर- खरकई लिंक रोड और साकची कालीमाटी रोड में अभियान चलाया. प्रशासन के अनुसार शहरी क्षेत्र में प्रायः देखा जा रहा है कि वाहन चालक सड़क पर ही गाड़ी पार्क कर चले जाते हैं.

जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है. आने वाले दिनों में अगर नो-पार्किंग जोन में गाड़ी पार्क करते हैं तो गाड़ी को जब्त कर लिया जाएगा. जुर्माना वसूलने के बाद ही उसे छोड़ा जाएगा. मौके पर डीटीओ धनंजय, ट्रैफिक डीएसपी श्रीनिरज और मोटर यान निरीक्षक ( एमवीआई ) सूरज हेंब्रम समेत अन्य मौजूद थे.

Exit mobile version