Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: बन्ना गुप्ता के करीबी आफताब सिद्दकी ने फिर बदला पाला, कांग्रेस से इस्तीफा देकर जदयू में हो गये शामिल, अब सरयू राय के साथ पुराने संबंधों का दिया हवाला

Jamshedpur. पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी आफताब अहमद सिद्दकी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. अब वे जदयू में शामिल हो गये हैं. जदयू युवा के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह ने आफताब अहमद सिद्दकी को बिष्टुपुर स्थित जदयू विधायक सरयू राय के कार्यालय में पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया. जदयू में शामिल हुए आफताब अहमद सिद्दकी ने कहा कि विधायक सरयू राय के साथ उनके काफी पुराने संबंध हैं. पूर्व में जब वे पश्चिम के विधायक थे, तो उनके नेतृत्व में उन्होंने संगठन में काफी काम भी किया था. कांग्रेस में रहने के दौरन बड़े नेताओं ने उन्हें काफी सम्मान दिया. कांग्रेस पार्टी छोड़नेवाले आफताब अहमद सिद्दकी भाजपा, सपा में भी रह चुके हैं.

Exit mobile version