Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: मलेरिया के बाद अब पूर्वी सिंहभूम जिले में चिकनपॉक्स का आया मामला, मुसाबनी में 20 से अधिक लोग संक्रमित मिले

Jamshedpur. मलेरिया के बाद अब पूर्वी सिंहभूम जिले में चिकनपॉक्स के तेजी से फैलते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। मुसाबनी प्रखंड स्थित बड़ाघाट धीवर टोला में 20 से अधिक लोगों के संक्रमित होने की खबर मिलते ही प्रशासनिक और चिकित्सीय अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के निर्देश पर जिला सर्विलांस पदाधिकारी के नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट रैपिड रिस्पांस टीम और आइडीएसपी की टीम तत्काल बड़ाघाट धीवर टोला पहुंची।

टीम ने गांव में शिविर लगाकर मरीजों की जांच शुरू की और संक्रमण के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए 5 मरीजों के रक्त के नमूने लेकर लैब जांच के लिए भेजे हैं।

Exit mobile version