Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»जमशेदपुर अक्षेस : साकची, बिष्टुपुर की तीन-तीन पार्किंग स्थलों की बंदोबस्ती का टेंडर फिर से हुआ रद्द
Headlines

जमशेदपुर अक्षेस : साकची, बिष्टुपुर की तीन-तीन पार्किंग स्थलों की बंदोबस्ती का टेंडर फिर से हुआ रद्द

News DeskBy News DeskDecember 30, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर. शहर में अक्षेस द्वारा शुरू की गयी पार्किंग की व्यवस्था शुरू से विवादों में रही है. नयी परेशानी पार्किंग वसूली के लिए किसी एजेंसी के सामने नहीं आने को लेकर हो रही है. इस क्रम में एक बार फिर से किसी एजेंसी के सामने नहीं आने के कारण 19 दिसंबर को निकाला गया टेंडर रद्द होने को है. 28 दिसंबर तक टेंडर फॉर्म लेने के तिथि तक किसी एजेंसी ने बंदोबस्ती का टेंडर फॉर्म नहीं लिया. यह टेंडर साकची और बिष्टुपुर बाजार क्षेत्र के तीन-तीन पार्किंग स्थलों की बंदोबस्ती के लिए जमशेदपुर अक्षेस की ओर से निकाला गया था.

यहां यह बताना होगा कि एक साल से ज्यादा समय से साकची और बिष्टुपुर के छह पार्किंग स्थलों में पार्किंग शुल्क की वसूली विभागीय स्तर पर करायी जा रही है लेकिन यह वसूली पूर्व पार्किंग ठेकेदार ही करा रहे. वसूली करने वाले कर्मचारियों काकहना है कि वह शुल्क वसूलकर अपने पूर्व के ठेकेदार को द रहे है और उन्हें से उन्हें मानदेय भी मिल रहा है. जेएनएसी में पार्किंग बंदोबस्ती के लिए संवेदकों के सामने नहीं आ रहे. वहीं पूर्व की बंदोबस्ती से कम वसूली विभागीय तौर पर होने से कई सवाल भी उठ रहे हैं.

Tata Steel: नीलाचल इस्पात का टाटा स्टील में विलय चालू वित्त वर्ष में पूरा होने की उम्मीद, NCLT की अंतिम मंजूरी मिलना अभी बाकी

19 दिसंबर को जमशेदपुर अक्षेस ने बिष्टुपुर क्षेत्र के 6 नंबर पार्किंग एरिया की बंदोबस्ती के लिए न्यूनतम बोली 89 लाख 50 हजार, बिष्टुपुर के क्षेत्र संख्या-7 के लिए 37 लाख 90 हजार, बिष्टुपुर क्षेत्र के 8 नंबर पार्किंग के लिए बोली 20 लाख 80 हजार, साकची क्षेत्र संख्या-3 के लिए 85 लाख 10 हजार, साकची क्षेत्र-4 नंबर के लिए बोली 16 लाख 30 हजार और साकची क्षेत्र संख्या-5 के लिए 30 लाख 10 हजार तय की, जबकि निविदा फॉर्म की कीमत पांच-दस हजार रुपये रखी गयी है. पार्किंग का टेंडर नहीं होने से अब विभागीय स्तर पर पार्किंग शुल्क वसूली के लिए ठेकेदार जुगाड़ लग रहे हैं.

Jamshedpur: अर्जुन मुंडा की मां की तबीयत बिगड़ी, रांची से जमशेदपुर लौटे पूर्व मुख्यमंत्री

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Steel: नीलाचल इस्पात का टाटा स्टील में विलय चालू वित्त वर्ष में पूरा होने की उम्मीद, NCLT की अंतिम मंजूरी मिलना अभी बाकी

November 16, 2026

Jamshedpur: अर्जुन मुंडा की मां की तबीयत बिगड़ी, रांची से जमशेदपुर लौटे पूर्व मुख्यमंत्री

November 16, 2026

Jamshedpur: डिमना लेक रोड की घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत

November 16, 2026
Recent Post

Tata Steel: नीलाचल इस्पात का टाटा स्टील में विलय चालू वित्त वर्ष में पूरा होने की उम्मीद, NCLT की अंतिम मंजूरी मिलना अभी बाकी

November 16, 2026

Jamshedpur: अर्जुन मुंडा की मां की तबीयत बिगड़ी, रांची से जमशेदपुर लौटे पूर्व मुख्यमंत्री

November 16, 2026

Jamshedpur: डिमना लेक रोड की घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत

November 16, 2026

Jharkhand: PM मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं, जानें प्रधानमंत्री ने क्या कहा?

November 16, 2026

Jharkhand BJP: बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर भाजपा की तीन-दिवसीय पदयात्रा रांची में संपन्न

November 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group