Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Alert: जमशेदपुर में आतंकी हमले की आशंका,स्लीपर सेल सक्रिय होने का दावा, अलर्ट पर पुलिस और खुफिया विभाग

Jamshedpur.जमशेदपुर शहर को लेकर खुफिया एजेंसियों ने आतंकी हमले की आशंका जताई है. इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. जिले के एसएसपी पीयूष पांडे समेत सभी आला अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और लगातार निगरानी रखने के निर्देश मुख्यालय से दिए गए हैं. शहर के प्रमुख इलाकों रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार, औद्योगिक क्षेत्र और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. साथ ही इंटेलिजेंस ब्यूरो को आसपास के क्षेत्रों में भी नजर रखने का आदेश दिया गया है.

खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जमशेदपुर में कुछ स्लीपर सेल सक्रिय हो सकते हैं जिनका संबंध पाकिस्तान में आतंकी प्रशिक्षण लेने वाले लोगों से बताया जा रहा है. रिपोर्ट के अनुसार इस नेटवर्क का संचालन आजादनगर के जाकिरनगर रोड नंबर-14 निवासी सैयद मोहम्मद अर्शियान कर रहा है.

अर्शियान दिल्ली पुलिस की हिट लिस्ट में शामिल है और उसकी तलाश तेज कर दी गई है. सुरक्षा एजेंसियां उसके संपर्कों और संभावित ठिकानों की लगातार जांच कर रही हैं. खुफिया अलर्ट के बाद जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. होटल, लॉज, किराए के मकानों और संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी और जांच की जा रही है. पुलिस द्वारा नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है.

Exit mobile version