Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: पूरे देश के साथ-साथ कोल्हान में भी मजदूर संगठन 9 जुलाई को करेंगे हड़ताल, साकची के एटक कार्यालय में बैठक कर की गयी समीक्षा, बतायी आंदोलन की वजह

Jamshedpur. पूरे देश के साथ-साथ कोल्हान में भी 9 जुलाई को मजदूरों की पुनर्निर्धारित आम हड़ताल की तैयारी जोरों पर है. गुरुवार को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और स्वतंत्र कर्मचारी महासंघों के नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक एटक कार्यालय, साकची में हुई, जिसमें हड़ताल की तैयारी की समीक्षा की गई. ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच, कोल्हान की ओर से जानकारी दी गई कि इस हड़ताल का मुख्य उद्देश्य चार श्रम कोड को रद्द करने समेत 17 सूत्री मांगों को लेकर है. बैठक में हड़ताल की तैयारियों की समीक्षा की गई. ट्रेड यूनियनों ने बताया कि पहलगाम की घटना के बाद 20 मई की निर्धारित हड़ताल को स्थगित कर दिया गया था.

लेकिन सरकार और कॉरपोरेट्स की ओर से कामगारों के शोषण में कोई कमी नहीं आई है. मजदूरों की गैरकानूनी छंटनी की जा रही है यूनियनों का आरोप है कि नियोक्ता वर्ग काम के घंटों में मनमानी वृद्धि कर रहा है न्यूनतम मजदूरी और सामाजिक सुरक्षा के अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है. मजदूरों की गैरकानूनी छंटनी की जा रही है.केंद्र सरकार ने ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधिमंडल से अब तक कोई वार्ता नहीं की है. पिछले 10 वर्षों से भारतीय श्रम सम्मेलन भी नहीं बुलाया गया है. 30 जून को हूल दिवस पर भुइयांडीह स्थित सिद्धू कानू प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि दी जाएगी. इस दौरान शोषण के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया जाएगा.

Exit mobile version