Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: अमरप्रीत सिंह काले बनाये गए साकची गुरुद्वारा कमेटी के संरक्षक, शमशेर सिंह सोनी महासचिव, जानें और किसे क्या मिली जिम्मेदारी

Jamshedpur. साकची गुरुद्वारा साहिब के नवनिर्वाचित प्रधान सरदार निशान सिंह ने शनिवार को शमशेर सिंह सोनी को महासचिव बनाया जबकि दमनजीत सिंह हनी को कोषाध्यक्ष और सुखदेव सिंह को अंकेक्षक बनाया है. सरदार अमरप्रीत सिंह काले को कमिटी में सरंक्षक बनाया है. शनिवार को निशान सिंह ने सदस्यों के साथ बैठक कर शमशेर सिंह सोनी को महासचिव पद की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी है, जबकि दमनजीत सिंह हनी को कोषाध्यक्ष और सुखदेव सिंह को अंकेक्षक (ऑडिटर) मनोनीत किया है. इन सदस्यों के महत्वपूर्ण पदों पर पदाधिकारियों के मनोनयन पर सबने अपनी सहमति जतायी है.

निशान सिंह ने कहा कि बहुत जल्द वे अपनी कमेटी का विस्तार करेंगे. निशान सिंह ने चेयरमैन के रूप में सरदार सरदूल सिंह, सरदार रणधीर सिंह, सरदार हरचरण सिंह सिद्धू, सरदार सिंह, त्रिलोक सिंह बरियार, मुख्य सलाहकार हरजीत सिंह मोनू, गुरदीप सिंह पप्पू, दलबीर सिंह डफू, सतपाल सिंह बौबी, खजान सिंह सिद्धू, सलाहकार बरयाम सिंह सिद्धू, जितेंद्र सिंह चावला, सतिंदर पाल सिंह बंटी, सुरजीत सिंह सबलोक, रघुबीर सिंह सिद्धू, साहिब सिंह, हरदीप सिंह भामरा को जिम्मेदारी प्रदान की है. कमेटी में सदस्य के रूप में कई लोगों को शामिल किया गया है.

Exit mobile version