Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: धातकीडीह तालाब के पास पारिवारिक विवाद से परेशान एक बुजुर्ग ने खुद को लगायी आग, गंभीर रूप से झुलसे

Jamshedpur. जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर पारिवारिक विवाद से परेशान एक बुजुर्ग ने खुद को आग लगा ली। मौके पर मौजूद लोगों और एक युवक की सूझबूझ से उनकी जान बच गई, हालांकि वे गंभीर रूप से झुलस गए हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। यह घटना धातकीडीह तालाब के पास हुई। धातकीडीह ए ब्लॉक निवासी सत्तार खान दोपहर में पेट्रोल लेकर तालाब के पास पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

घायल बुजुर्ग को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। उनका शरीर काफी हद तक झुलस गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सत्तार खान लंबे समय से पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक तनाव में थे। सूचना मिलने के बाद उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल से जले हुए कपड़े और अन्य अवशेष बरामद किए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि आत्मदाह के प्रयास के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

Exit mobile version