Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur. गोलमुरी में सड़क दुर्घटना के बाद हुए हंगामे और सड़क जाम मामले में 100 से 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Jamshedpur. गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित आरडी टाटा गोलचक्कर के पास सड़क दुर्घटना के बाद हुए हंगामे और सड़क जाम मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए 100 से 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के साथ वायरल वीडियो की मदद से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी गोलमुरी थाना के एएसआई अखिलेश्वर माझी के बयान पर दर्ज की गई है। एफआईआर में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, अवैध रूप से भीड़ एकत्र करने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, रविवार दोपहर आरडी टाटा गोलचक्कर के पास एक पिकअप वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार महिला घायल हो गई थी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और पुलिसकर्मियों का घेराव करते हुए नारेबाजी की।

सड़क जाम के कारण कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Exit mobile version