
Jamshedpur. मानगो डिमना रोड पर टाटा से रांची जा रही चंचल बस अनियंत्रित होकर कई गाड़ियों को ठोकर मार दी. इस घटना में कई लोग घायल हो गये. बाद में स्थानीय लोगों ने बस को पीछा कर रोका और फिर पहले तो बस में तोड़फोड़ की और फिर बस चालक की बेतरह पिटाई कर दी. इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से चालक और सह चालक को छुड़ाया.
इसके बाद पुलिस उसको पकड़कर थाना ले गयी. इस दौरान रोड जाम की स्थिति हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डिमना चौक से यह बस जा रही थी. इसी दौरान बस अनियंत्रित तरीके से चालक ने चलाया, जिसके बाद उसने कई गाड़ियों को अपना निशाना बनाया. इस दौरान सड़क पर कोहराम मच गया. इसके बाद लोगों ने बस को रुकवाया और चालक की पिटाई की.
