Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: गोविंदपुर के अन्ना चौक के पास फिर हादसा, तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठे दो युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दोनों युवक घायल

Jamshedpur. गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अन्ना चौक के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बैठे दो युवकों से जा टकराई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान गोविंदपुर निवासी सन्नी और राजू के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सन्नी और राजू रविवार दोपहर अन्ना चौक के समीप सड़क किनारे बैठे थे। इस दौरान तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित हो गई। कार सड़क किनारे पहुंची और दोनों युवकों को जोरदार टक्कर मारते हुए बस स्टॉप में जा घुसी।

Exit mobile version