Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: जमशेदपुर में फिर हत्या की वारदात, मानगो में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, प्रेम संबंध के कारण वारदात की आशंका

Jamshedpur: जमशेदपुर में बुधवार रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना मानगो थाना क्षेत्र के मुंशी मोहल्ला में हुई। पुलिस अधीक्षक (नगर) ललित मीणा ने बताया कि राहुल नाम का व्यक्ति इलाके में टहल रहा था क तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और उस पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद समूह मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि राहुल को तुरंत टाटा मेन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे का असल कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि राहुल के साथियों के अनुसार, इस घटना को प्रेम संबंध के कारण अंजाम दिये जाने की आशंका है।

घटना के बाद, परिवार के सदस्यों और स्थानीय निवासियों ने अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया तथा हमले में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने बताया कि अपराध में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच-पड़ताल की जा रही है।

Exit mobile version