Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: उलीडीह में फिर चोरी की वारदात, शादी में मुजफ्फरपुर गया था परिवार, खिड़की की ग्रिल तोड़ घुस गये चोर

Jamshedpur. जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात सामने आई है. 2.5 लाख के जेवरात और 70 हजार रुपए नकद चोरी हुई है. दरअसल, रजनीश अपने परिवार के साथ भतीजी की शादी में मुजफ्फरपुर गए थे. चोरों ने घर के पिछले हिस्से की खिड़की की ग्रिल तोड़कर वारदात को अंजाम दिया. घर की अलमारी से जेवरात और नकदी चोरी कर ली.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरों की तलाश की जा रही है. उलीडीह थाना क्षेत्र में बंद घरों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश है. अधिकांश मामलों में पुलिस के हाथ खाली हैं। लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की है.

Exit mobile version