Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार, मोबाइल जब्त, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur. जमशेदपुर के परसुडीह इलाके से एक गंभीर मामला सामने आया है. पुलिस ने एक महिला को आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पीड़िता ने बिष्टुपुर स्थित साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप है कि महिला ने उसे बदनाम करने की नीयत से उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए. पुलिस ने शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया और उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया. प्रारंभिक पूछताछ के बाद शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी भी जारी है.

Exit mobile version