Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: साकची में अग्रवाल बुक स्टोर के पास सब्जी विक्रेता पर चापड़ से हमले का प्रयास

Jamshedpur.साकची थाना अंतर्गत अग्रवाल बुक स्टोर के पास मंगलवार सुबह 9 सब्जी विक्रेता पर अजय महतो पर चापड़ से हमले का प्रयास किया गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने हमलावर को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़ित के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते यह हमला किया गया।

अजय ने बताया कि वह बसंत सिनेमा के पास मैदान में सब्जी बेचने का काम करता है। हमलावर के साथ उसका पुराना विवाद है। आज आरोपी ने उसे रोका और अचानक से हमला कर दिया। उसने बीच बचाव किया।

Exit mobile version