


Jamshedpur. जमशेदपुर के साकची आमबगान के पीछे एएसजी अस्पताल के पास टहल रही बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छिनतई का प्रयास किया गया. घटना सोमवार सुबह की है. महिला द्वारा शोर मचाने पर लोगों ने बदमाशों को दौड़ाया लेकिन अपराधी बाइक से 2 राउंड हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए.
घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, मौक़े पर पहुंची पुलिस ने मौके से 2 खोखा बरामद कर लिया है, वही पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है.



