Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur/Big Allegation: पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने हेमंत सोरेन सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, सोशल मीडिया ‘X’ पर लिखा-हमारी सुरक्षा से हो रहा खिलवाड़

Oplus_131072

Jamshedpur. झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने हेमंत सोरेन सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. चंपाई सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी नियमों और प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए उनकी सुरक्षा में लगे वाहन को वापस बुला लिया है.

उन्होंने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए बोला कि एक पूर्व सीएम की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से यह जानकारी दी.

पूर्व सीएम और बीजेपी नेता चंपाई सोरेन ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा में तैनात वाहन को वापस बुला लिया है. चंपाई सोरेन ने वर्तमान सीएम हेमंत सोरेन पर अपनी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगया.

चंपाई ने आगे कहा कि झारखंड के लोग उनके अपने लोग है और उन्हें उनके बीच किसी भी प्रकार की सुरक्षा की जरूरत नहीं है. लेकिन इस राजनीतिक साजिश का जवाब जनता देगी.

Exit mobile version