Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: गोलमुरी नामदा बस्ती में बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, खोखा बरामद

Jamshedpur. गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित नामदा बस्ती निवासी अमन सिंह के घर पर मंगलवार रात बाइक सवार बदमाश द्वारा फायरिंग कर दी गई। घटना रात करीब 8.30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया। अमन सिंह ने मामले में वीर सिंह पंडित पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है।

पुलिस को दिए बयान में अमन सिंह ने बताया कि उसका भाई विक्की सिंह अक्सर वीर सिंह पंडित के साथ उठता-बैठता था और नशे की लत में पड़ गया था। इसे लेकर उसने अपने भाई को कई बार फटकार लगाई थी।

Exit mobile version