
Jamshedpur.सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह रोरो रोड पर शनिवार देर शाम पैदल बाजार से घर लौट रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली। वारदात के दौरान आरोपियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग भी की, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो युवक बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार में आए और महिला के गले से चेन झपटकर फरार हो गए. गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग सहम गए और कुछ देर के लिए सड़क पर सन्नाटा पसर गया।
