Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur : शहर में बाइक चोर गिरोह फिर हुआ सक्रिय, लगातार हो रही चोरियां

जमशेदपुर.  शहर में एक बार फिर से बाइक चोर गिरोह सक्रिय हो गया है. यह गिरोह अलग-अलग इलाकों से बाइक की चोरी कर रहा है. पुलिस की मौन के बीच बाइक चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है. ऐसे में लोग पुलिस की जगह-जगह लगने वाली जांच पर सवाल उठा रहे. बीते दिनों साकची पार्किंग में सब्जी लेने गये चंदन सिंह की सुपर स्प्लेंडर बाइक चोर ले उड़े.

टाटा स्टील कर्मचारी चंदन सिंह नाइट शिफ्ट ड्यूटी के बाद बाइक नंबर JH05BD 9605 से सब्जी बाजार गये थे. सुबह 6.45 बजे सब्जी लेने के दौरान ही उनकी बाइक को चोरों ने निशाना बना लिया. बाइक चोरी की सूचना साकची थाना में की गयी. चंदन सिंह के अनुसार बाइक चोरी की सूचना के बाद पुलिस बहुत गंभीर नजर नहीं आयी.  चंदन सिंह धनबाद के रहने वाले हैं. वह टाटा स्टील के कर्मचारी हैं.

उधर, दूसरी ओर गोलमुरी मुस्लिम बस्ती निवासी सुमित कुमार दास ने गोलमुरी थाना में अज्ञात के खिलाफ गाड़ी चोरी करने का मामला दर्ज कराया है. उसने पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह उसके घर के पास से अज्ञात लोगों ने उसकी गाड़ी चोरी कर ली. पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है.

Exit mobile version