Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: बिरसानगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता, हथियार और जिंदा कारतूस के साथ यूपी का अपराधी गिरफ्तार, जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ा

Jamshedpur. बिरसानगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मिरगीपुर निवासी अजय सिंह उर्फ अजय बालमिकी उर्फ मोटा 29 को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक देशी कट्टा दो पीस जिंदा गोली और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। इस मामले में बिरसानगर थाना के एसआई लाल चंद बेदिया के बयान पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब दस तीस बजे सूचना मिली कि हुरलूंग क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई और बताए गए स्थान पर छापेमारी की गई। पुलिस टीम को देखकर आरोपी झाड़ियों की ओर भागने लगा। जवानों ने घेराबंदी कर उसे खदेड़ते हुए पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और फिलहाल इलाके में उसकी गतिविधियों की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह किसी आपराधिक गिरोह से जुड़ा है या किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा था। बरामद मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और संपर्कों की जांच कर उसके नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

Exit mobile version