Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur Bistupur Firing: चक्रधरपुर विधायक के प्रतिनिधि पर बिष्टुपुर में फायरिंग मामले में तीन युवक गिरफ्तार
    Headlines

    Jamshedpur Bistupur Firing: चक्रधरपुर विधायक के प्रतिनिधि पर बिष्टुपुर में फायरिंग मामले में तीन युवक गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskJuly 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि और बालू कारोबारी समरेश सिंह उर्फ गुड्डू (37) पर बिष्टुपुर के खाऊ गली में हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. इनकी गिरफ्तारी घटनास्थल से ही की गई, जहां वे मौजूद थे. वहीं, घटना में शामिल अन्य छह से सात आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हमले की साजिश चक्रधरपुर में रची गई थी, जिसमें आदित्यपुर और जमशेदपुर के युवकों ने मिलकर हिस्सा लिया. वारदात से ठीक पहले सभी आरोपी बिष्टुपुर के एक कैफे में एकत्र हुए और समरेश की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अलग-अलग दिशाओं में निकल गए.

    रेकी के बाद योजनाबद्ध तरीके से खाऊ गली में हमला किया गया, जिसमें समरेश बाल-बाल बच गए. घायल समरेश के मित्र शेष नारायण लाल उर्फ पप्पू लाल की शिकायत पर फुलनगिरी (मृतक कमलगिरी का भाई) समेत अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. घटना के बाद बिष्टुपुर थाना में देर रात तक पप्पू लाल, नारायण अग्रवाल और पंकज शर्मा से पूछताछ की गई. जांच में पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि 12 नवंबर 2022 को गिरिराज सेना प्रमुख कमलदेव गिरि की बम से हत्या के बाद समरेश पर गिरी समर्थकों ने अस्पताल में हमला किया था. तब से दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई थी. पुलिस इस पुराने विवाद को भी जांच के दायरे में रखकर छानबीन कर रही है.

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का अनूठा दो दिवसीय ओडिशा दौरा, आध्यात्मिकता, कार्यसमिति बैठक, औद्योगिक भ्रमण एवं व्यावसायिक सहयोग का संगम

    इसके अलावा, रेलवे के टेंडर मैनेजमेंट को लेकर भी समरेश का स्थानीय स्तर पर कई लोगों से विवाद चल रहा था. इलाके में निकलने वाले अधिकांश रेलवे टेंडरों को समरेश ही नियंत्रित करते थे, जिससे प्रतिस्पर्धियों में असंतोष था. इसी रंजिश को फायरिंग की एक और वजह माना जा रहा है. पुलिस शनिवार को पूरे मामले का खुलासा करेगी.

    Jamshedpur News: सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विभिन्न थीम एवं सामाजिक संदेशों पर प्रतिभागियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Bistupur Firing: Three youths arrested in Bistupur firing case on Chakradharpur MLA's representative
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS : SIR-2026: घाटशिला में दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का डीईओ राजीव रंजन ने किया निरीक्षण

    September 3, 2026

    Jamshedpur NEWS : SIR-2026 में 18 बूथों पर शून्य प्रपत्र-6, 671 मतदान केंद्रों पर भी कम आवेदन; डीईओ ने दिए सख्त निर्देश

    September 3, 2026

    Jamshedpur NEWS : विजय आनंद मूनका FJCCI के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित

    September 3, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का अनूठा दो दिवसीय ओडिशा दौरा, आध्यात्मिकता, कार्यसमिति बैठक, औद्योगिक भ्रमण एवं व्यावसायिक सहयोग का संगम

    September 3, 2026

    Jamshedpur News: सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विभिन्न थीम एवं सामाजिक संदेशों पर प्रतिभागियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

    September 3, 2026

    Jamshedpur NEWS : SIR-2026: घाटशिला में दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का डीईओ राजीव रंजन ने किया निरीक्षण

    September 3, 2026

    Jamshedpur NEWS : SIR-2026 में 18 बूथों पर शून्य प्रपत्र-6, 671 मतदान केंद्रों पर भी कम आवेदन; डीईओ ने दिए सख्त निर्देश

    September 3, 2026

    Jamshedpur NEWS : विजय आनंद मूनका FJCCI के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित

    September 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group