
Jamshedpur. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से टाटानगर स्टेशन चौक पर सोमवार को धरना दिया जा रहा है. साथ में बागबेड़ा महानगर विकास समिति भी साथ दे रही है. बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा ने बताया कि, पंचायत क्षेत्र में सफाई, बडौदा घाट पर पुल समेत ग्रामीण और कॉलोनी जलापूर्ति योजना का काम जल्द शुरू करने की मांग पर भारतीय जनता पार्टी के साथ धरना आयोजित किया गया है, ताकि स्थानीय प्रशासन का ध्यान हजारों लोगों की समस्या की ओर आकृष्ट कर सके.
उन्होंने बताया कि, बागबेड़ा की समस्याओं को दूर करने की मांग पर हमेशा आश्वासन मिलता है. वरना आंदोलन और तेज होगा.
