Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: बागबेड़ा में खरकई नदी में दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की डूबकर मौत, भाई ने जतायी हत्या की आशंका

Jamshedpur. बागबेड़ा थाना अंतर्गत गिद्दी झोपड़ी फुटबॉल मैदान के पास खरकई नदी में हादसे की खबर है. यहां दोस्तों के साथ नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गयी है. घटना कुसूम घाट के पास की है. सूचना पाकर बागबेड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची, लेकिन तब तक नदी में डूबे युवक को स्थानीय लोगों ने निकाल लिया था.

मृतक की पहचान बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर पांच निवासी विजय मिश्रा (22) के रूप में हुई है. चार पांच दोस्त यहां नहाने के लिए आये थे. तभी एक दोस्त डूब गया. घटना देख अन्य दोस्त भाग गए. शव को थाना लाया गया, जहां मृत युवक के परिजन भी पहुंचे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

उधर दूसरी ओर विजय के बड़े भाई अनिल कुमार मिश्रा ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर देकर भाई की मौत को संदिग्ध बताया है. उन्होंने शिकायत में बताया है कि उसके भाई को तैरना आता था इसलिए डूबकर उसके मरने की बात सही नहीं हो सकती है. यह मामला पूरी तरह संदिग्ध है. भाई अनिल मिश्रा ने पुलिस से पूरे मामले की गहराई से जांच करने का अनुरोध है. उसका संदेह है कि भाई की हत्या की गयी है.

Exit mobile version