Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: जुगसलाई में रेलवे लाइन के किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका

Jamshedpur.जुगसलाई थाना क्षेत्र के दुखु मार्केट के पास रेलवे लाइन के किनारे से एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल भेज दिया है. आसपास के लोगों से पुलिस ने शव की शिनाख्त करायी, मगर कोई उसकी पहचान नहीं कर सका.

पुलिस ट्रेन से गिरने से व्यक्ति की मौत की आशंका जता रही है. शव के सिर और शरीर के कुछ अन्य जगहों पर भी चोट के निशान मिले हैं. हालांकि व्यक्ति के पास से कोई टिकट या अन्य पहचान पत्र नहीं मिला है. जिला रेल पुलिस और जुगसलाई पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी है.

Exit mobile version