Jamshedpur. टिमकेन इंडिया लिमिटेड के लगभग 200 कर्मचारियों के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के बोनस समझौते पर मुहर लग गई है।
इस बार कर्मचारियों को 15.6 प्रतिशत बोनस दिया जाएगा। समझौते के तहत कर्मचारियों को अधिकतम 1 लाख 17 हजार रुपये और न्यूनतम 90 हजार रुपये मिलेंगे। जबकि औसत बोनस राशि 1 लाख 4 हजार रुपये रहेगी। कंपनी प्रबंधन बोनस की यह राशि बुधवार, 7 अक्टूबर तक कर्मचारियों के बैंक खातों में स्थानांतरित कर देगा।
कंपनी के शुद्ध मुनाफे और उत्पादन में आई गिरावट का सीधा असर कर्मचारियों के बोनस पर देखा गया। वित्तीय वर्ष 2024-25 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 560 करोड़ रुपये था, जो वर्ष 2025-26 में घटकर 530 करोड़ रुपये रह गया। मुनाफा 30 करोड़ रुपये कम होने और तय लक्ष्य से कम उत्पादन के कारण बोनस का प्रतिशत पिछले वर्ष के 16.2 प्रतिशत से घटकर 15.6 प्रतिशत (0.60% कम) पर आ गया।
