
Jamshedpur.जमशेदपुर के सोनारी में सिदो कान्हू का बैनर लगाने को लेकर सोमवार को हुई झड़प को लेकर दोनों ओर से केस दर्ज कराया गया है. इस मामले में अनंत कुमार पांडे के बयान पर समीर सरदार, सम्राट सरदार, मनोज केराई उर्फ मनीष केराई, सुशील केराई, कैलाश सिंह, अशोक रवानी और अज्ञात 5 से 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है.
इसमें एक राय होकर जानलेवा हमला करने और मारपीट करने का केस दायर किया गया है. दूसरा पक्ष समीर सरदार की ओर से दायर केस में नीतीश सिंह, अविनाश पांडे सोमनाथ पांडेय, सुमित पांडेय, संजय सिंह और अन्य लोगों पर केस दायर किया गया है. इसमें एक राय होकर जातिसूचक शब्द जंगली बोलकर मारपीट करने का केस दायर किया गया है.
