Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: साकची, बिष्टुपुर, सोनारी और कदमा में आज से चलेगा बुलडोजर, टूटेंगे 24 अवैध भवनें, तोड़ने का खर्च भी वसूलेगा JNAC

Jamshedpur. साकची, बिष्टुपुर, सोनारी और कदमा में नक्शा विचलन और बिना अनुमति निर्माण करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) सोमवार से शहर के 24 चिन्हित अवैध भवनों को ध्वस्त करने का अभियान शुरू करेगी.
इससे पहले, प्रशासन ने नक्शा विचलन कर बनाए गए 24 भवन मालिकों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह का समय दिया था कि वे खुद अवैध हिस्से को तोड़ लें। हालांकि, निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बावजूद किसी भी मालिक ने स्वयं निर्माण नहीं हटाया।

शनिवार को संबंधित क्षेत्रों में माइकिंग कराकर लोगों को अंतिम चेतावनी दे दी गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई की सबसे खास बात यह है कि बुलडोजर चलाने और अवैध निर्माण को हटाने में जो भी खर्च आएगा, उसकी वसूली सीधे संबंधित भवन मालिकों से की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सोमवार को कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी रहेगी।

Exit mobile version