Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: कपाली में चलीं गोलियां, रंगदारी नहीं देने पर एक युवक पर कई राउंड फायरिंग, जख्मी

Jamshedpur. सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली क्षेत्र में कथित तौर पर रंगदारी नहीं देने पर एक युवक पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने युवक को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग की। इस दौरान एक गोली उसके सिर को छूते हुए निकल गई, जबकि दूसरी गोली पैर में लगने से वह घायल हो गया। गोली लगते ही युवक मौके पर गिर पड़ा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने गोलियों की आवाज सुनकर बाहर निकलकर देखा तो युवक घायल अवस्था में पड़ा था।

प्रारंभिक जांच में रंगदारी को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना के बाद कपाली क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Exit mobile version