Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: बर्मामाइंस में टाटा स्टील के क्वार्टर में घुसकर चोरी, गहने व नकदी पर हाथ किया साफ, प्राथमिकी दर्ज

Jamshedpur..बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. यहां टाटा स्टील के एक क्वार्टर में घुसकर चोरी की एक और बड़ी घटना सामने आई है. चोरों ने दीपू बस्ती निवासी राखी पात्रो के घर को निशाना बनाते हुए लाखों के गहने, मोबाइल फोन और 12 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया.

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. राखी पात्रो ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि यह चोरी 13 दिसंबर से 17 दिसंबर के बीच किसी समय की गई है.

Exit mobile version