
Jamahedpur. टाटा से भुवनेश्वर जा रही शांतिलता वॉल्वो बस में करीब 11 बजे बहरागोड़ा के नाना होटल के पास अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दमकल के पहुंचने तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।