Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: बागबेड़ा में दुकान का विवाद, मारपीट, लूटपाट और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Jamshedpur. बागबेड़ा थाना क्षेत्र के प्रधान टोला, छोटा
शिव मंदिर के पास पारिवारिक विवाद के दौरान मारपीट और दुष्कर्म के प्रयास का मामले में पीड़िता की ओर से आठ लोगों के खिलाफ शिकायतवाद दर्ज कराया गया था जिस पर कोर्ट के आदेश पर बागबेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपियों में बागबेड़ा प्रधान टोला निवासी अभिजीत मिश्रा उर्फ भोलू, अभय मिश्रा उर्फ चिंटू, शुभा देवी और चंपा देवी के अलावा हरहरगुट्टू कृष्णापुरी की प्रीति मिश्रा उर्फ मुद, सुधीर कुमार मिश्रा तथा गोविंदपुर यशोदानगर निवासी मोहन ओझा और रूपा ओझा शामिल हैं.

मिली जानकारी के अनुसार घटना 27 मई 2024 से 20 जून 2024 के बीच की है. बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच दुकान को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी विवाद के दौरान आरोपियों ने एकमत होकर पीड़िता के साथ मारपीट की, उसका शील भंग करने के साथ ही दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखे रुपये निकाल लिए. पीड़िता ने इसे गंभीर अपराध बताते हुए न्यायालय से हस्तक्षेप की मांग की थी. कोर्ट के निर्देश पर बागबेडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया.

Exit mobile version