Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: CCR इंस्पेक्टर संजय कुमार बनाये गये जुगसलाई के नए थाना प्रभारी, आर्मी जवान के मामले में थानेदार सचिन कुमार दास समेत 8 को कर दिया गया था सस्पेंड

Jamshedpur. सेना के जवान सूरज राय की पिटाई के बाद जेल भेजने के मामले में जुगसलाई थानेदार सचिन कुमार दास समेत 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था. इसके बाद सीसीआर इंस्पेक्टर संजय कुमार को जुगसलाई का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है.

बता दे कि होली के दिन जुगसलाई पुलिस द्वारा सेना के जवान सूरज राय की पिटाई के बाद जेल भेजने के मामले में जोनल आईजी अखिलेश झा की जांच रिपोर्ट के बाद डीजीपी ने कार्रवाई करने का आदेश जमशेदपुर एसएसपी किशोर कौशल को दिया था. जिसके बाद एसएसपी ने शुक्रवार को सभी को सस्पेंड कर दिया.

Exit mobile version