
Jamshedpur. टाटा मोटर्स लिमिटेड के जमशेदपुर प्लांट ने व्यावसायिक आवश्यकताओं को देखते हुए कर्मचारियों के साप्ताहिक अवकाश में अस्थायी बदलाव किया है। कंपनी द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, शनिवार 1 अगस्त को सभी विभागों एवं सामान्य कार्यालय (जनरल ऑफिस) सहित संबंधित सेवाओं में काम होगा। जबकि रविवार 2 अगस्त को कर्मचारियों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। कंपनी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय मौजूदा व्यावसायिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
इसके तहत सभी विभागों और सेवाओं को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार काम करना होगा। सर्कुलर में सभी विभागाध्यक्षों एवं डिवीजन प्रमुखों को निर्देश दिया गया कि वे कॉमन सर्विसेज की गतिविधियों का समन्वय अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप करें तथा संबंधित कर्मचारियों के लिए आवश्यक निर्देश जारी करें।
