Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: प्रभु यीशु मसीह के आगमन के साथ ही क्रिसमस की धूम, चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना

Jamshedpur. प्रभु यीशु मसीह का आगमन से जमशेदपुर के चर्च गुलजार हो गये. इसकी खुशी में क्रिसमस त्योहार बड़े ही उमंग उल्लास उत्साह के साथ मनाया गया. रोमन कैथोलिक चर्च इस कड़ाके की ठंड में भी गुलजार रहे और बड़ी संख्या में मसीही समुदाय के बच्चे युवा बुजुर्ग महिलाएं कलीसिया में पहुंचे. यहां ईसाई पुरोहितों के द्वारा प्रेम शांति सत्य अहिंसा और भाईचारे का संदेश दिया गया. जमशेदपुर के गोलमुरी संत जोसेफ महागिरजाघर, सेंट मैरी चर्च, लुपिटा चर्च टेल्को, मर्सी चेप्पल, कॉन्वेंट स्कूल, कार्मेल स्कूल, एक्सएलआरआई और लोयोला चर्च में प्रार्थना सभा हुई और मिसा बलिदान दिया गया.

कैरोल सिंगिंग के दौरान बहुत सारे मसीही समुदाय के लोगों ने अपने पाप को स्वीकार करते हुए कन्फेशन किया पुरोहितों द्वारा उन पर होली वॉटर (पुण्य जल) का छिड़काव करते हुए सत्य प्रेम न्याय के रास्ते पर चलने का सबक दिया गया. जमशेदपुर शहर में बेल्डीह बैपटिस्ट, जीईएल, सीएनआई कलीसिया में गुरुवार की सुबह विशेष प्रार्थना सभा आयोजित होगी. क्रिसमस के मौके पर सभी चर्च रंगीन रोशनी से नहाए हुए हैं और मध्य रात्रि में घंटा बजाकर प्रभु यीशु मसीह के आगमन का संदेश दिया गया.

Exit mobile version