Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस के सामने चली चापड़, सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद जमशेदपुर पुलिस पर उठ रहे सवाल?

Jamshedpur. जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के डबल डाउन बार में देर रात शराब का सेवन करते दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि चाकू बाजी हो गई. इसमें कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इन घायलों में से एक की हालत नाजुक बनी हुई है. इस घटना का खौफनाक सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस पर गंभीर सवाल खड़ा हो गया.

वीडियो में एकदम साफ देखा जा रहा है कि पुलिस की गाड़ी से उतारकर एक युवक को दूसरे पक्ष के लोगों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इससे बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि पुलिस की आंखों के सामने उनकी गाड़ी से उतारकर ऐसी घटना को अंजाम दे दिया गया और पुलिस वहीं मौजूद है.मूकदर्शक बनी रही पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष के युवक एक दूसरे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर रहे थे. इतना ही नहीं पुलिस की गाड़ी से उतारकर युवक के ऊपर चाकू से हमला किया गया. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

सीसीटीवी का खौफनाक वीडियो देख आप भी हैरान हो जाएंगे. वीडियो में देख सकते हैं कि पुलिस ने युवक को गाड़ी में बैठाया था. पुलिस की मौजूदगी में दूसरे पक्ष के लोगों ने युवक को पुलिस की गाड़ी से उतारकर उस पर चाकू से हमला कर दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इस तरह की घटनाएं सीधे तौर पर पुलिस की लापरवाही को दिखाती हैं.

Exit mobile version