Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: CM हेमंत सोरेन पत्नी संग पहुंचे जमशेदपुर, ईचागढ़ की विधायक सबिता महतो की बेटी के शादी समारोह मे हुए शामिल

Jamshedpur. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी सह गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन के साथ सोमवार को जमशेदपुर पहुंचे. मुख्यमंत्री चार्टर प्लेन से सोनारी के एयरपोर्ट पहुंचे. पूर्वी सिंहभूम जिला में आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया. यहां से वे सीधे सोनारी निर्मल स्टेडियम पहुंचे, उनके साथ पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता भी मौजूद रहें. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन विधायक सबिता महतो की बेटी स्नेहा महतो की शादी समारोह मे शामिल हुए और बेटी को उसके शादी शुदा जिंदगी खुशहाल रहें इसकी कामना की. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, ईचागढ़ की माननीय विधायक आदरणीय श्रीमती सविता महतो जी की सुपुत्री स्नेहा के विवाह समारोह कार्यक्रम में पहुंच नव वधु को आशीर्वाद दिया. स्नेहा और रितेश को नव दांपत्य जीवन की अनेक-अनेक बधाई, शुभाशीष और जोहार

 

Exit mobile version