Lahar Chakra

Jamshedpur: साकची में भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के कार्यकर्ता से भिड़े, जमकर हुआ हंगामा, नारेबाजी

Jamshedpur. जमशेदपुर के साकची में कांग्रेस और
भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता दिल्ली की एक अदालत द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को राहत दिए जाने के बाद कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जमशेदपुर के साकची स्थित भाजपा के जिला मुख्यालय का घेराव करने जा रहे थे.

इसी बीच भाजपा के कार्यकर्ता भी कार्यालय से बाहर निकल गए. जमशेदपुर पुलिस द्वारा एहतियात के तौर पर सड़क की घेराबंदी कर दी गई थी. एक तरफ भाजपा और एक तरफ कांग्रेस के कार्यकर्ता थे. दोनों ओर से जमकर हंगामा हुआ और कई बार ऐसी स्थिति आयी की आपस में हाथापाई हो जाती. किसी तरह माहौल को संभाला गया.करीब आधे घंटे तक साकची बंगाल क्लब के पास या हंगामा होता रहा.

कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय का किया था घेराव
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रांची में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था. इस दौरान केंद्र एवं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दुरुपयोग का आरोप लगाया. पार्टी के झंडे थामे प्रदर्शनकारी भाजपा के कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और केंद्र की भाजपा-नीत सरकार से सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की. भाजपा ने अपने कार्यालय के बाहर हुए प्रदर्शन पर आपत्ति जताई.

Exit mobile version