Lahar Chakra

Jamshedpur Congress: केंद्र की नीतियों और गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ साकची में काग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन

Jamshedpur.पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले गुरुवार को साकची स्थित प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के सामने केंद्र सरकार की नीतियों और बढ़ती गैस कीमतों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराने के लिए नाली में पाइप लगाकर गैस निकालने का प्रयास किया और उसी से चूल्हा जलाकर चाय और पकौड़ा बनाने की कोशिश की। इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन के जरिए कार्यकर्ताओं ने गैस की कमी और बढ़ती कीमतों पर सरकार को घेरने का प्रयास किया।

Exit mobile version