
Jamshedpur. कांग्रेस नेता फिरोज खान और सलीम खान को पार्टी से छह साल के लिए निलंबित कर दिया है। इन दोनों पर यह कार्रवाई मानगो नगर निगम क्षेत्र से मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता के विरुद्ध चुनाव लड़ रहीं जेबा खान का समर्थन करने के कारण की गई है। जेबा खान फिरोज खान की पत्नी हैं। इस नाते फिरोज अपनी पत्नी का समर्थन और प्रचार कर रहे थे। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन यह कार्रवाई जिला कांग्रेस के पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी ने की है। इन दोनों पर यह कार्रवाई जिलाध्यक्ष परविन्दर सिंह की अनुशंसा पर की गई है।
इससे पहले मानगो नगर निगम के मेयर पद का चुनाव लड़ रहीं कांग्रेस की बागी नेत्री जेबा खान पर पार्टी ने सख्त कार्रवाई की थी। झारखंड कांग्रेस प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने उन्हें निलंबित कर दिया था।चुनाव से ठीक पहले आए इस फैसले ने सियासी माहौल गरमा दिया है।
