Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur: कांग्रेस झूठ और भ्रम फैलाने में माहिर, शाह के बयान को तोड़-मरोड़कर किया जा रहा पेश, कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों पर बोले सांसद
    Headlines

    Jamshedpur: कांग्रेस झूठ और भ्रम फैलाने में माहिर, शाह के बयान को तोड़-मरोड़कर किया जा रहा पेश, कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों पर बोले सांसद

    News DeskBy News DeskDecember 24, 2024Updated:December 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. कांग्रेस झूठ और भ्रम फैलाने में माहिर है. आपातकाल और आरक्षण विरोधी नीतियों से कांग्रेस ने संविधान के आदर्श को कुचला है. यह बातें जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहीं. श्री महतो सोमवार को भाजपा के जिला कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उनके साथ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा एवं सह मीडिया प्रभारी अखिल सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

    सांसद विद्युत वरण महतो ने सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं को आड़े हाथों लिया. सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रति कांग्रेस का रवैया हमेशा दोहरा और अपमानजनक रहा है. उन्होंने कांग्रेस पर बाबा साहेब के नाम का इस्तेमाल केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए करने और उनके सिद्धांतों को कुचलने का आरोप लगाया. संवाददाता सम्मेलन में श्री महतो ने कहा कि कांग्रेस और उसका टूलकिट गैंग लगातार झूठ और भ्रम फैलाने का काम कर रहा है.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं द्वारा गृहमंत्री अमित शाह के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने की कड़ी निंदा की. श्री महतो ने कहा कि भाजपा हमेशा बाबा साहेब के आदर्शों और सिद्धांतों का सम्मान करती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने बाबा साहेब के जीवन से जुड़े पांच तीर्थ स्थलों का विकास किया. इसके अलावा, 2015 में प्रधानमंत्री मोदी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित किया. श्री महतो ने कहा कि चुनावों में लगातार हार का सामना करने के बाद कांग्रेस बौखला गयी है.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BIG NEWS TODAY'S BREAKING NEWS jamshedpur letest news Jamshedpur: Congress is expert in spreading lies and confusion MP spoke on Congress protests NEWS INDIA NEWS TODAY'S Shah's statement is being presented in a distorted manner TODAY'S LATEST TRENDING NOW आज की ताजा खबरें आज की ताजा न्यूज़ आज की बड़ी खबर आज की ब्रेंकिग न्यूज़ जमशेदपुर आसपास की खबरें जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर से जुड़ी खबरें हिंन्दी न्यूज़ हिंन्दी समाचार jamshedpur news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group