Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: राहुल गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में साकची में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

Jamshedpur. कांग्रेस नेता राहुल गांधी को डिटेन किए जाने के विरोध में बुधवार को जमशेदपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। साकची इलाके में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक जुटे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को डिटेन किए जाने को लेकर कड़ा विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया।

साकची में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ गई। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी जनता की आवाज उठाने और लोकतांत्रिक मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्हें डिटेन किए जाने की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस सड़क से लेकर हर स्तर तक अपनी आवाज उठाएगी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से राहुल गांधी को तत्काल रिहा करने और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध की आवाज को दबाने की कार्रवाई बंद करने की मांग की।

Exit mobile version